नाइजीरिया में संदिग्ध जिहादी विद्रोहियों ने 10 लोगों की हत्या की
By भाषा | Updated: February 24, 2021 19:13 IST2021-02-24T19:13:03+5:302021-02-24T19:13:03+5:30

नाइजीरिया में संदिग्ध जिहादी विद्रोहियों ने 10 लोगों की हत्या की
मैदुगुड़ी (नाइजीरिया), 24 फरवरी (एपी) उत्तरी नाइजीरिया के मैदुगुड़ी शहर में संदिग्ध जिहादी विद्रोहियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 अन्य घायल हो गए।
बोर्नो प्रांत के गवर्नर बाबागाना जुलुम ने हमले की पुष्टि की और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
जुलुम ने कहा, ‘‘यह हमले का नया तरीका है, सामान्य आत्मघाती हमले से बिलकुल अलग है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह चिंताजनक है और इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए रणनीति बनाने की जरुरत है।’’
हमला मंगलवार को शाम करीब पौने छह बजे हुआ।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।