लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में संदिग्ध चरमपंथियों ने कम से कम 40 किसानों की हत्या की

By भाषा | Updated: November 29, 2020 16:25 IST

Open in App

मैदुगुड़ी, 29 नवंबर (एपी) नाइजीरिया के उत्तरी बोर्नो राज्य में इस्लामी आतंकवादी समूह ‘बोको हराम’ के संदिग्ध सदस्यों ने धान पैदा करने वाले कम से कम 40 किसानों और मछुआरों की हत्या उस समय कर दी जब वे फसल की कटाई कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि हमला गैरिन क्वाशेबे इलाके में धान के खेत में उस समय किया गया जब बोर्नो समुदाय के लोग धान की कटाई कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह हमला उस दिन किया गया जब राज्य में 13 साल में पहली बार लोग स्थानीय सरकार के लिए मतदान कर रहे थे, हालांकि कई लोगों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

खबर के मुताबिक चरमपंथियों ने किसानों को एक स्थान पर एकत्र किया और फिर उनपर गोलीबारी की।

बोर्नो राज्य के धान कृषक संघ के नेता मलाम ज़ाबरमरी ने सामूहिक नरसंहार की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों पर गैरिन क्वाशेबे स्थित जाबरमरी समुदाय के धान के खेतों पर हमला किया गया और हमें मिली सूचना के अनुसार दोपहर तक करीब 40 लोगों की हत्या की गई है तथा यह संख्या 60 तक होने की आशंका है।’’

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने इन हत्याओं पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आतंकवादियों द्वारा बोर्नो राज्य में मेहनतकश किसानों की हत्या किए जाने की निंदा करता हूं। इन हत्याओं से पूरा देश दुखी है। मेरी संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब