लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में एशियाई-अमेरिकी महिला पर हमले का संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:27 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 31 मार्च (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एशियाई-अमेरिकी महिला पर बर्बर हमले के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ घृणा से प्रेरित होकर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने बुधवार तड़के ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी।

न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर के निकट सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा महिला को धक्का देने और पीटने का वीडियो सामने आया था।

संदिग्ध की पहचान ब्रैडन इलियट (38) के रूप में हुई है। उसे दो दशक पहले अपनी मां की हत्या के मामले में दोषी करार दिया जा चुका है। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर है।

पुलिस ने कहा कि इलियट घटनास्थल से कुछ दूर एक होटल में रह रहा था, जिसका इस्तेमाल बेघर लोगों के लिये आश्रय गृह के तौर पर किया जा रहा है।

काली नस्ल से संबंध रखने वाले इलियट को 2002 में ब्रोंक्स में अपनी मां की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दोषी करार दिया गया था। तब उसकी आयु 19 वर्ष थी। 2019 में उसे जेल से रिहा किया गया था और वह आजीवन पैरोल पर है।

हमले की शिकार महिला की पहचान फिलिपीन से संबंध रखने वाली विलमा करी (65) के रूप में हुई है।

अमेरिका में फिलिपीन के राजदूत जो मैनुअल रोमुअल्डेज ने कहा कि पीड़ित फिलिपीनी-अमेरिकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल