लाइव न्यूज़ :

उपग्रहों की श्रृंखला से हैरानी में पड़े लोग, परेशान हुए अंतरिक्ष विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: May 9, 2021 10:28 IST

Open in App

फिलाडेल्फिया, नौ मई (एपी) अमेरिका के कुछ हिस्सों में बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लगातार रात में आसमान में नजर आई तेज रोशनी से लोग हैरानी में पड़ गए और कुछ ने सोचा शायद उड़न तश्तरियों (यूएफओ) का पूरा दस्ता चला आ रहा है लेकिन दरअसल वह कुछ और था। शौकिया तौर पर अंतरिक्ष में नजर रखने वालों और पेशेवर अंतरिक्ष विज्ञानियों ने इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए अंतरिक्ष के औद्योगिकीकरण पर दुख जताया है।

रोशनियों का यह पूरा कारवां वास्तव में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा इस हफ्ते शुरू की गई स्टारलिंक इंटरनेट सेवा के तहत प्रक्षेपित किए गए कम दूरी पर उड़ान भरने वाले उपग्रहों की श्रृंखला थी। टेक्सास से लेकर विस्कॉन्सिन तक के निवासियों ने टीवी चैनलों को फोन करके इन रोशनियों की जानकारी दी और इनके उड़नतश्तरियां होने का अंदाजा लगाया।

स्पेसएक्स के प्रवक्ता के नाम भेजे गए एक ईमेल का शनिवार तक जवाब नहीं आया था लेकिन अंतरिक्ष विशेषज्ञों का कहना है कि एक के बाद एक नजर आई रोशनियां और धरती से उनकी दूरी से उनकी पहचान स्टारलिंक उपग्रहों के तौर पर करना उन लोगों के लिए आसान था जो इन्हें देखने के आदी हो चुके हैं।

अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के प्रेस अधिकारी डॉ. रिचर्ड फिनबर्ग ने कहा, “आप इस तरह से इन्हें स्टारलिंक उपग्रह बता सकते हैं कि ये मोतियों की एक श्रृंखला सी लगती है, कुछ मूल कक्षाओं से एक के बाद एक आती रोशनियों की तरह।’’

इस महीने, स्पेसएक्स पहले ही कई उपग्रहों का प्रक्षेपण कर चुका है। यह सब दुनिया के वंचित क्षेत्रों तक इंटरनेट की पहुंच को और डिजिटल अंतर को कम करने की योजना का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना