लाइव न्यूज़ :

सर्फसाइड इमारत हादसा : भूमिगत गैरेज तक पहुंचने के लिए बचे हुए हिस्से को विस्फोट कर गिराया गया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 09:48 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका), पांच जुलाई (एपी) दक्षिण फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत के मलबे में फंसे लोगों की तलाश करने के लिए उसके बचे हुए हिस्से को भी रविवार को विस्फोट कर गिरा दिया गया, जिससे मलबे के नीचे दबे भूमिगत गैरेज में पहुंचने के लिए मार्ग बनाया जाएगा।

मियामी-डेड के दमकल विभाग के सहायक प्रमुख राइडे जदाल्ला ने बताया कि कर्मचारियों को नए मलबे को साफ करना है, ताकि बचाव दल भूमिगत गैरेज तक पहुंचने के लिए अपना रास्ता बनाना शुरू कर सकें। ऐसा होने पर बचाव दल पहली बार भूमिगत गैरेज में अपना अभियान शुरू कर पाएगा।

उन्होंने बताया कि इमारत का वह हिस्सा जो सलामत था, उसे विस्फोटक लगाकर तोड़ दिया गया है। इससे बचाव एवं तलाश अभियान बाधित हुआ है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इससे तलाश अभियान आगे बढ़ाने के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने कहा कि इस मलबे को हटाने के बाद बचावकर्मी तुरंत एकबार फिर मलबे में पीड़ितों की तलाश में जुट जाएंगे।

इस बीच, देश के स्वतंत्रता दिवस पर कावा ने भावुक होते हुए कहा, ‘‘ आमतौर पर चार जुलाई को हम अपने प्रियजनों के साथ एकत्रित होकर अपनी आजादी, अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं, लेकिन इस बार यह कुछ अलग है। इस दुखद घड़ी में ....और अन्य जो भी बाधाएं हमारे समक्ष आईं हैं, उससे निकलकर जो तस्वीर समाने आती है, वही असली अमेरिका है।’’

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ढहने के कारणों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था। बचावकर्ताओं को मलबे से अभी तक 24 लोगों के शव बरामद हुए हैं और 121 लोग अब भी लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब