लाइव न्यूज़ :

सर्फसाइड इमारत हादसा : बचावकर्मियों ने फिर से तलाश अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:27 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका), पांच जुलाई (एपी) दक्षिण फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत के मलबे में दबे शवों को निकालने के लिए तलाश अभियान फिर से शुरू करने का बचावकर्मियों को आदेश दे दिया गया है।

मियामी- डाडे के दमकल विभाग के सहायक प्रमुख रैडे जादल्ला ने बताया कि तीन और शव बरामद किये गये हैं, जिसके साथ मृतक संख्या बढ़ कर 27 हो गई है। वहीं, 115 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

मियामी-डाडे काउंटी की मेयर डेनिलिया लेवीन कावा ने कहा कि इमारत के बचे हुए हिस्से को भी रविवार को विस्फोट कर गिरा दिया गया। यह पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे योजना के अनुरूप किया गया। करीब 15 घंटे तक तलाश अभियान स्थगित रखे जाने के बाद इसे फिर से शुरू किया गया है।

इसके शीघ्र बाद बचावकर्मियों ने कुछ नये मलबे को हटाना शुरू कर दिया ताकि बचावकर्मी भूमिगत गैरेज के हिस्से में पहुंचने का रास्ता बना सकें।

बचाव कर्मियों को वहां पहुंचने पर मलबे के नीचे मौजूद खाली जगह की स्पष्ट तस्वीर पता चलने की उम्मीद है। हालांकि, बचाव अभियान शुरू होने के बाद से मलबे से एक भी व्यक्ति को जीवित नहीं निकाला जा सका है।

कावा ने कहा, ‘‘आज बचावकर्मी फिर से मलबे में तलाश अभियान चला रहे हैं।’’ मलबे के नीचे दबे भूमिगत गैरेज में पहुंचने के लिए मार्ग बनाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ढहने के कारणों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें 100 से अधिक लोग दब गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी