लाइव न्यूज़ :

सर्फसाइड इमारत हादसा : मृतक संख्या बढ़कर 32, 113 लोग अब भी लापता

By भाषा | Updated: July 7, 2021 00:08 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका), छह जुलाई (एपी) दक्षिण फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत के मलबे से चार और व्यक्तियों के शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 32 हो गई और करीब 113 लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों ने मलबे के नीचे दबे भूमिगत गैरेज में पहुंचने के लिए इमारत के बचे हुए हिस्से को भी विस्फोट कर गिरा दिया था। उन्होंने इस कदम को तलाश एवं बचाव अभियान के लिए महत्वपूर्ण बताया था।

मियामी-डेड के दमकल विभाग के सहायक प्रमुख राइडे जदाल्ला ने सोमवार दोपहर को बताया कि इस मलबे के नीचे कुछ खाली स्थान मिले हैं, लेकिन ‘उष्णकटिबंधीय तूफान एल्सा’ के कारण खराब मौसम होने से तलाशी अभियान प्रभावित हो रहा है।

मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरी रात खोज और बचाव अभियान जारी रहा और ये टीमें बेहद प्रतिकूल और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रही हैं।’’ उन्होंने बताया कि 113 लोग अब भी लापता हैं, हालांकि उनमें से 70 के 24 जून को सर्फसाइड में चैम्प्लेन टावर्स साउथ बिल्डिंग के अंदर होने की पुष्टि हुई है।

उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था और करीब 12 दिन से यहां बचाव कार्य जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!