लाइव न्यूज़ :

सर्फसाइड इमारत हादसा : मृतक संख्या बढ़कर 28, 117 लोग अब भी लापता

By भाषा | Updated: July 6, 2021 08:56 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका), छह जुलाई (एपी) दक्षिण फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत के मलबे से एक और व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28 हो गई और करीब 117 लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों ने मलबे के नीचे दबे भूमिगत गैरेज में पहुंचने के लिए इमारत के बचे हुए हिस्से को भी विस्फोट कर गिरा दिया गया था। उन्होंने इस कदम को तलाश एवं बचाव अभियान के लिए महत्वपूर्ण बताया था।

मियामी-डेड के दमकल विभाग के सहायक प्रमुख राइडे जदाल्ला ने सोमवार दोपहर को बताया कि इस मलबे के नीच कुछ खाली स्थान मिले हैं, लेकिन ‘ट्रॉपिकल स्टॉर्म एल्सा’ के कारण खराब मौसम होने से तलाश अभियान प्रभावित हो रहा है।

मियामी-डेड के दमकल कर्मी मैगी कास्ट्रो ने बताया कि इस मलबे के नीचे से इससे पहले तीन शव बरामद हुए थे। एक और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28 हो गई थी और अन्य 117 लोग लापता हैं।

उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था और करीब 12 दिन से यहां बचाव कार्य जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात