लाइव न्यूज़ :

ट्रंप पेंसिलवेनिया के चुनावी नतीजे को पलटने के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

By भाषा | Updated: December 21, 2020 09:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 दिसंबर (एपी) अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन नवंबर को हुए चुनाव के परिणाम को खारिज करने के अपने प्रयासों के तहत सुप्रीम कोर्ट में एक नयी याचिका दाखिल की है।

ट्रंप की प्रचार टीम ने रविवार को इस बारे में बताया।

इस याचिका में पेंसिलवेनिया के डाक मत पत्र से जुड़े फैसले को पलटने, मतदाताओं की इच्छा खारिज करने और पेंसिलवेनिया जनरल असेम्बली को खुद अपने निर्वाचकों का चुनाव करने का अधिकार देने का अनुरोध किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट मतदान प्रक्रिया में धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर पहले भी ट्रंप की कई याचिकाओं को खारिज कर चुका है। पेंसिलवेनिया के नतीजे का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यदि पेंसिलवेनिया में परिणाम बदल भी जाता है, तो भी जो बाइडन इलेक्टोरल कॉलेज (निर्वाचक मंडल) में जीत के बड़े अंतर के कारण राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजेता रहेंगे।

ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी ने एक बयान में कहा, ‘‘याचिका में सभी उपयुक्त समाधान का अनुरोध किया गया है। पेंसिलवेनिया में नियुक्त इलेक्टोरल कॉलेज को खारिज करने और उनके बदले में राज्य की जनरल एसेंबली को नए इलेक्टोरल कॉलेज की अनुमति देने का आग्रह किया गया है।’’

वकील ने छह जनवरी को अमेरिकी कांग्रेस की बैठक के पहले इस पर जल्द से जल्द फैसला सुनाने का आग्रह किया है। संसद की बैठक में बाइडन की जीत की पुष्टि की जाएगी। ट्रंप को 232 और बाइडन को 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले थे। हालांकि न्यायाधीशों के आठ जनवरी से पहले इस याचिका पर सुनवाई करने की संभावना नहीं है।

तीन सप्ताह तक चली मतगणना और कानूनी चुनौतियां खत्म होने के बाद पेंसिलवेनिया ने पिछले महीने राज्य में 20 इलेक्टोरल वोट के साथ बाइडन की जीत की पुष्टि की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल