लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति के भावी अध्यक्ष भारत के साथ मजबूत संबंधों के समर्थक

By भाषा | Updated: December 3, 2020 23:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन दिसंबर अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे सांसद ग्रेगोरी मीक्स ने कहा है कि वह भारत के साथ मजबूत संबंधों का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कोविड-19 के ज्यादातर टीके भारत से आएंगे।

प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह के साथ बुधवार को एक डिजिटल वार्ता में मीक्स ने कहा कि मजबूत संबंधों के लिये भारत जैसे दोस्तों के साथ काम जारी रखना महत्वपूर्ण है। इस बैठक में सांसद राजा कृष्णमूर्ति भी मौजूद थे।

डेमोक्रेटिक सांसद मीक्स (67) को बृहस्पतिवार को संसद की विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया जाना है। इस समिति के अधिकार क्षेत्र में अमेरिका के विदेश मामलों से जुड़े विधेयक और जांच आते हैं।

मीक्स ने कहा कि वह फिर से भारत जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी बड़ी बेटी के साथ अपनी भारत यात्रा को भी याद किया।

उन्होंने देश के लिये भारतीय-अमेरिकियों के योगदान और दोनों लोकतंत्रों के बीच रिश्तों की मजबूती के लिये उनके द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की।

मीक्स ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी द्वारा निभाई गई भूमिका और उन पर तथा उनके आदर्श मार्टिन लूथर किंग पर उनके प्रभाव से बेहद प्रभावित हैं।

बैठक में यूएस इंडिया सिक्योरिटी काउंसिल के अध्यक्ष रमेश कपूर, अमेरिकी यहूदी समुदाय के प्रतिनिधि निसिम रूबेन और प्रमुख भारतीय अमेरिकी चिकित्सक भारत बराई समेत कई लोग मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?