लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के एमक्यूएम के समर्थकों ने व्हाइट हाउस, विदेश मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 08:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 जून पाकिस्तान के मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के समर्थकों ने वाशिंगटन में व्हाइट हाउस और विदेश मंत्रालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुहाजिर समुदाय, विशेषकर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शहरी क्षेत्र में रह रहे समुदाय को आईएसआई के अत्याचारों और बर्बरता का सबसे अधिक निशाना बनाया जा रहा है। एमक्यूएम ने व्हाइट हाउस और विदेश मंत्रालय को सौंपी अपनी याचिका में कहा, ‘‘हमने पहले ही हालिया घटनाओं के संदर्भ में एक संपूर्ण विस्तृत रिपोर्ट आपके कार्यालय में जमा करायी है।’’

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकारों के घोषणा पत्र के तहत ‘‘आत्मनिर्णय के अधिकार’’ की मांग करते हुए अमेरिकी प्रशासन से अनुरोध किया कि वह जमीनी हकीकत पता करने के लिए मुहाजिर और उत्पीड़न का शिकार हो रहे सिंधियों से बातचीत के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक टीम भेजे। याचिका में कहा गया है कि अमेरिका ‘‘चीनी उपनिवेशवाद को खत्म करने में मदद करें।’’

एमक्यूएम ने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठन से पाकिस्तान में अपरहण, न्यायेतर हत्या और सिंध के लोगों का राजनीतिक उत्पीड़न समेत मानवाधिकारों का उल्लंघन रोकने में मदद के लिए दखल देने का भी अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...