लाइव न्यूज़ :

नेता साद रिजवी की रिहाई के लिए समर्थकों ने लाहौर से इस्लामाबाद के लिए मार्च निकाला

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:56 IST

Open in App

लाहौर, 22 अक्टूबर (एपी) प्रतिबंधित दल तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के अध्यक्ष साद रिजवी की रिहाई की मांग को लेकर हजारों समर्थकों ने शुक्रवार को लाहौर से इस्लामाबाद के लिए ''लंबे मार्च'' की शुरुआत की।

रैली में शामिल लोग इस्लामाबाद जाना चााहते हैं ताकि वे रिजवी की रिहाई को लेकर पाकिस्तान सरकार पर दबाव बना सकें। पैंगबर मोहम्मद का कार्टून बनाने को लेकर फ्रांस के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बीच पिछले साल रिजवी को गिरफ्तार किया गया था।

सरकार ने प्रदर्शनकारियों को लाहौर से आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की। साथ ही लाहौर के कई हिस्सों में मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दीं गईं और सड़कों को बंद कर दिया गया।

लाहौर में हालात तनावपूर्ण बने रहे और यहां कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।

रिजवी की पार्टी की तरफ से कहा गया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाल रहे थे और पुलिस ने अचानक आसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसी पुलिसकर्मी या प्रदर्शनकारी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

इस बीच, इस्लामाबाद के मुख्य राजमार्ग को बड़े कंटेनर लगाकर बंद कर दिया गया और आसपास के मार्गों को भी बंद कर दिया गया ताकि राजधानी के करीब के शहरों और गांवों से प्रदर्शनकारी प्रवेश नहीं कर पाएं। लाहौर, इस्लामाबाद से करीब 350 किलोमीटर दूर है।

रैली में शामिल अधिकतर लोग पैदल चल रहे थे जबकि कई लोगों ने इस्लामाबाद पहुंचने के लिए कारों और बसों का सहारा लेने का प्रयास किया।

रिजवी की पार्टी के नेता अजमल कादरी ने शुक्रवार को कहा कि रिजवी की रिहाई को लेकर सरकार के साथ बातचीत नाकाम रहने के बाद उनके समर्थकों ने मार्च निकालने का निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...