लाइव न्यूज़ :

महाभियोग मामले में ट्रंप के बरी होने के बाद कैपिटल हिंसा की जांच के लिए समर्थन बढ़ा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 फरवरी (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीनेट में दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही में बरी किये जाने के बाद अब दोनों दल के सदस्य कैपिटल (संसद भवन) हमले के मामले की जांच उसी तरह स्वतंत्र आयोग से कराने के समर्थन में सामने आ रहे हैं, जिस तरह 11 सितंबर को हुए हमले की जांच की गई थी।

हिंसा मामले की जांच की पहले ही एक योजना बनाई गई है, इस संबंध में सीनेट की ‘सीनेट रूल्स कमेटी’ में इस महीने के आखिर में सुनवाई होनी है।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल रसेल ऑनर को कैपिटल की सुरक्षा प्रक्रिया की समीक्षा का नेतृत्व करने को भी कहा है।

दोनों दलों के सांसदों ने भी मामले में अभी और जांच होने के संकेत दिए हैं। सीनेट में शनिवार को ट्रंप के पक्ष में 43 और विपक्ष में 57 वोट पड़े, जो महाभियोग के लिए आवश्यक दो तिहाई मत से कम था।

ट्रंप के खिलाफ वोट करने वाले रिपब्लिकन पार्टी के सात सांसदों में से एक लुसियाना के सीनेटर बिल कैसिडी ने कहा, ‘‘जो भी हुआ उसकी पूरी जांच होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि वह ट्रंप को जवाबदेह ठहराने का प्रयास कर रहे थे।

अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकवादी हमले की जांच की तर्ज पर एक स्वतंत्र आयोग से इस मामले की जांच कराने का पेलोसी ने समर्थन किया है।

सीनेटर क्रिस कूंस ने कहा, ‘‘अब भी ऐसे काफी सबूत हैं जिनके बारे में लोगों को जानना जरूरी है और 9/11 जैसा आयोग ही वह रास्ता है जो यह सुनिश्चित करेगा कि कैपिटल को भविष्य में सुरक्षित रखा जा सकता है।’’

ट्रंप के सहयोगी सीनेटर लिंड्से ग्राहम ने उन्हें बरी किये जाने के लिए वोट किया लेकिन स्वीकार किया कि कैपिटल पर जमावड़े को लेकर ट्रंप की कुछ जिम्मेदारी थी जिसमें पुलिस के एक अधिकारी सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला