लाइव न्यूज़ :

महाभियोग मामले में ट्रंप के बरी होने के बाद कैपिटल दंगा जांच के लिए समर्थन बढ़ा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 09:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 फरवरी (एपी) पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीनेट में दूसरी बार महाभियोग की सुनवाई के दौरान जीत मिलने के बाद अब दोनों दल कैपिटल (संसद भवन) हमले के मामले की जांच उसी तरह स्वतंत्र आयोग से कराने के समर्थन में सामने आ रहे हैं, जिस तरह 11 सितंबर को हुए हमले की जांच की गई थी।

दंगा मामले में भी जांच कराने की योजना बनाई गई है, इस संबंध में सीनेट की ‘सीनेट रूल्स कमेटी’ में इस महीने के आखिर में सुनवाई होनी है।

प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी, डी-कैलिफ ने सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल रसेल ऑनोर को कैपिटल की सुरक्षा प्रक्रिया की समीक्षा का नेतृत्व करने को भी कहा है।

दोनों दलों के सांसदों ने भी मामले में अभी और जांच होने के संकेत दिए हैं। सीनेट में शनिवार को ट्रंप के पक्ष में 43 के मुकाबले 57 वोट पड़े, जो महाभियोग के लिए आवश्यक दो तिहाई मत से कम था।

ट्रंप के खिलाफ वोट करने वाले सात रिपब्लिकन सांसदों में से एक लुईसियाना के सीनेटर बिल कैसिडी ने कहा, ‘‘जो भी हुआ उसकी पूरी जांच होनी चाहिए।’’

अमेरिका में 11 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले की जांच की तर्ज पर एक स्वतंत्र आयोग से इस मामले की जांच कराने का पेलोसी ने समर्थन किया है।

सीनेटर क्रिस कूंस ने कहा, ‘‘अब भी ऐसे काफी सबूत हैं जिनके बारे में लोगों को जानना जरूरी है और 9/11 जैसा आयोग ही वह रास्ता है जो यह सुनिश्चित करेगा कि कैपिटल को भविष्य में सुरक्षित रखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला