लाइव न्यूज़ :

सुपर 30 के आनंद कुमार स्कूली शिक्षा संबंधी ऑनलाइन जापानी पहल के साथ जुड़े

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:16 IST

Open in App

तोक्यो, 11 अक्टूबर सुपर-30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार उस ऑनलाइन जापानी अभियान से जुड़े है जिसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा को फिर से परिभाषित करना है।

एक प्रेस बयान के अनुसार, पिछले साल स्थापित एक जापानी कंपनी ‘आई एम बिसाइड यू’ का लक्ष्य कुमार के शिक्षण कौशल को जापान में उनकी लोकप्रियता के बाद विश्व स्तर पर लाखों छात्रों तक ले जाना है।

इसमें कहा गया है कि कंपनी प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व के अनुरूप ऑनलाइन संचार को सक्षम बनाती है और पूरे समाज को एक सीमाहीन स्कूल बनाने और प्रत्येक व्यक्ति को एक अद्वितीय व्यक्ति के रूप में निखारने के उद्देश्य से दुनियाभर में प्रयास कर रही है।

‘आई एम बिसाइड यू’ के अध्यक्ष वतारू कामिया ने कहा, ‘‘उन्हें लाखों छात्रों तक पहुंचने की अनूठी पहल के लिए शामिल किया गया है। यह एक ऐसी परियोजना है जो कोरोना युग में जापान-भारत सहयोग का प्रतीक है, जिसमें दो जापानी स्टार्टअप ने विश्व प्रसिद्ध शिक्षक आनंद कुमार के साथ सहयोग किया है।’’

गौरतलब है कि आनन्द कुमार एक गणितज्ञ और शिक्षाविद हैं। उन्हें लोकप्रियता सुपर-30 कार्यक्रम के कारण मिली जिसके तहत आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को भारत की प्रतिस्पर्धी परीक्षा आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल