लाइव न्यूज़ :

रूस के साथ शिखर सम्मेलन किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए नहीं, विचारों के आदान-प्रदान के लिए है: अमेरिका

By भाषा | Updated: June 8, 2021 11:00 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जिनेवा में अगले हफ्ते होने वाला शिखर सम्मेलन किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए नहीं बल्कि रूस को अमेरिका के विचारों से अवगत करवाने के लिए है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

बाइडन और पुतिन 16 जून को जिनेवा में शिखर बैठक करेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ब्रिटेन में जी-7 के शिखर सम्मेलन में, नाटो की एक बैठक में और ब्रसेल्स में अमेरिका-यूरोपीय संघ की शिखर बैठक में भाग लेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अमेरिका-रूस शिखर सम्मेलन को किसी परिणाम की दृष्टि से नहीं देखते क्योंकि अगर आप वाकई बैठक से कुछ महत्वपूर्ण नतीजे निकलने की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको संभवत: लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है कि शिखर वार्ता हो रही है और हमें बुनियादी तौर पर एक अवसर दे रही है कि हमारे राष्ट्रपति और उनके राष्ट्रपति इस बारे में संवाद कर सकें कि अमेरिकियों की आकांक्षाएं और क्षमताएं क्या हैं। और उनकी तरफ से भी इस बारे में विचार सुन सकें।’’

एक प्रश्न के उत्तर में सुलिवन ने कहा कि समय के लिहाज से देखें तो अमेरिका के दृष्टिकोण से जी-7 समूह में शामिल दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं और भारत, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका के साथ बातचीत के बाद रूसी राष्ट्रपति से बैठक का बेहतर परिप्रेक्ष्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के राष्ट्रपतियों से बाइडन की मुलाकात के बाद अमेरिका-रूस संबंधों से जुड़े जटिल मुद्दों पर बात करने के लिए इस शिखर सम्मेलन में शामिल होना हमारे दृष्टिकोण से रूस के साथ बातचीत को लेकर सही दिशा में कदम है।

सुलिवन ने कहा कि अमेरिका तथा रूस के बीच यह ‘‘पुष्टि करने, यह स्पष्ट करने तथा बताने का समय है कि हमारी उम्मीदें क्या हैं और यदि कुछ नुकसानदायक गतिविधियां जारी रहती हैं तो अमेरिका उनका जवाब देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब