लाइव न्यूज़ :

चीन के वरिष्ठ अधिकारी के साथ स्विट्जरलैंड में मुलाकात करेंगे सुलिवन

By भाषा | Updated: October 6, 2021 08:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह अक्टूबर (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को चीन के विदेश नीति सलाहकार यांग जिएची के साथ वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड भेज रहे हैं। दोनों देशों के बीच ताइवान और व्यापार सहित कई मुद्दों पर मतभेद चल रहा है।

यह बैठक ज्यूरिक में बुधवार को होगी। इससे पहले व्हाइट हाउस ने सोमवार को ताइवान के समीप चीन की सैन्य गतिविधि को उकसावे वाली करार दिया था। व्हाइट हाउस ने कहा था कि वह ताइवान के समीप चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर चिंतित हैं, जो क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को कमजोर कर रही है।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने एक बयान में बताया कि पिछले महीने राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बाइडन के बीच फोन पर बातचीत के बाद यह मुलाकात हो रही है।

व्हाइट हाउस ने इस सप्ताह चिंता जाहिर की थी कि बीजिंग अपनी ‘‘उकसाने वाली’’ कार्रवाई से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर कर रहा है। हाल के दिनों में, चीन ने दर्जनों लड़ाकू विमान ताइवान की ओर भेजे हैं, जिसमें सोमवार को सर्वाधिक 56 विमान भेजे गए।

अमेरिकी व्यापारिक मामलों की प्रतिनिधि कैथरीन ताय ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि वह शुल्क युद्ध खत्म करने के उद्देश्य से एक अंतरिम व्यापार सौदे के बारे में बीजिंग में अधिकारियों के साथ स्पष्ट बातचीत की योजना बना रही हैं।

ताय ने कहा कि वह ‘‘चीन के साथ व्यापार तनाव को बढ़ाना नहीं चाहतीं’’, लेकिन उनकी टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि बाइडन अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के खिलाफ लागू किए गए सख्त शुल्क को जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना