लाइव न्यूज़ :

इण्डोनेशिया के संस्थापक राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी इस्लाम छोड़कर अपनाएँगी हिन्दू धर्म, दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है इण्डोनेशिया

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2021 10:36 IST

सुकमावती सुकर्णोपुत्री पहले भी हिंदू धार्मिक समारोहों में शामिल होती रही हैं। हिंदू धर्म को अपनाने के लिए वे आज विशेष पूजा में शामिल होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्नो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री अपनाएंगी हिंदू धर्म।हिंदू धर्म को अपनाने के लिए आज विशेष पूजा में भी शामिल होंगी सुकमावती।

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया है। सुकमावती इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म को अपनाने के लिए 26 अक्टूबर को विशेष पूजा में भी शामिल होंगी। 

सीएनएन इंडोनेशिया की रिपोर्ट में के अनुसार मंगलवार को सुकर्नो हेरिटेज एरिया में विशेष पूजापाठ का यह कार्यक्रम होने वाला है। यह जगह बाली में है। सुकमावती 70 साल की हैं पूर्व राष्ट्रपति सुकर्नो की तीसरी बेटी हैं। सुकमावती पूर्व राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री की छोटी बहन भी हैं। 

सुकमावती ने क्यों किया हिंदू धर्म अपनाने का फैसला

सुकमावती इंडोनेशिया में ही रह रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2018 में कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों ने उनके खिलाफ ईशनिंदा की शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल सुकमावती की एक कविता पर कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों को ऐतराज था। उन्होंने इसे इस्लाम का अपमान बताया था।

संडे मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद सुकमावती ने माफी मांग ली थी। हलांकि अब भी इस विवाद को लेकर उनकी आलोचना होती रही है। बता दें कि इंडोनेशिय में इस्लाम धर्म मानने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। यही नहीं इंडोनेशिया दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश भी है।

रिपोर्ट के मुताबिक सुकमावती पहले भी हिंदू धार्मिक समारोहों में शामिल होती रही हैं। बताया जाता है कि सुकमावती ने हिंदू धर्मशास्त्रों को भी अच्छी तरह से पढ़ा है और पिछले कई सालों से हिंदू धर्म में शामिल होना चाहती थीं।

टॅग्स :इंडोनेशियाइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा