लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अतिथि गृह में आत्मघाती ट्रक बम विस्फोट, 21 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 1, 2021 09:54 IST

Open in App

काबुल, एक मई (एपी) अफगानिस्तान में एक अतिथि गृह में एक आत्मघाती ट्रक बम विस्फोट में 21 लोग मारे गए और 90 अन्य लोग घायल हो गए।

देश के लोगार प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में शुक्रवार देर रात हुए इस हमले की किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बारे में भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है कि अतिथि गृह को निशाना क्यों बनाया गया।

अफगानिस्तान में सरकार द्वारा अतिथि गृहों में रहने की नि:शुल्क सुविधा दी जाती है और यह सुविधा आम तौर पर गरीबों, यात्रियों तथा छात्रों को दी जाती है।

गृह मंत्रालय ने इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन तालिबान ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है।

यह हमला उस आधिकारिक तिथि से एक दिन पहले हुआ है, जब अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो बलों की वापसी की प्रक्रिया शुरू होनी है।

तालिबान ने एक मई तक सभी अमेरिकी बलों की वापसी की मांग की है। उसने वापस जाने वाले बलों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी है।

लोगार प्रांत में अमेरिकी या नाटो बल तैनात नहीं हैं।

लोगार प्रांत परिषद के प्रमुख हासिब स्तानकजोई ने बताया कि हमले के समय स्थानीय पुलिस का एक समूह वहां ठहरा हुआ था और कुछ कमरों में दूरस्थ जिलों से विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने आए छात्र रुके थे।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि हमले की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि इस हमले में अतिथि गृह की छत ढह गई तथा मलबे में और शवों के दबे होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल