लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में गिरजाघर के बाहर आत्मघाती हमला, कई लोग घायल

By भाषा | Updated: March 28, 2021 12:31 IST

Open in App

जकार्ता, 28 मार्च (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर रविवार की प्रार्थना के दौरान एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए। हमले के दौरान गिरजाघर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वीडियो में दक्षिण सुलावेसी प्रांत के मकास्सर शहर में ‘सैक्रेड हार्ट ऑफ जीजस कैथेड्रल’ के प्रवेश द्वार पर जली हुई मोटरसाइकिल के पास शरीर के बिखरे हुए अंग देखे गए।

कैथोलिक पादरी विलहेल्मस तुलक ने पत्रकारों को बताया कि प्रार्थना के दौरान धमाके की तेज आवाज आयी। पूर्वाह्न साढ़े दस बजे जब बम विस्फोट हुआ, तब वह प्रार्थना सभा का नेतृत्व कर रहे थे।

तुलक ने बताया कि गिरजाघर के सुरक्षाकर्मियों को संदेह है कि मोटरसाइकिल पर आए दो लोग गिरजाघर में प्रवेश करना चाहते थे। उनमें से एक ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।

उन्होंने बताया कि हमले में प्रार्थना में शामिल हुए लोगों में से कोई हताहत नहीं हुआ।

दक्षिण सुलावेसी पुलिस के प्रमुख मरदिस्यम ने बताया कि एक हमलावर की मौत हो गई तथा चार सुरक्षाकर्मी और पांच नागरिक घायल हो गए।

दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया 2002 में बाली द्वीप पर बमबारी में 202 लोगों के मारे जाने के बाद से चरमपंथियों से संघर्ष कर रहा है। इस हमले में मारे गए ज्यादातर लोग विदेशी पर्यटक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला