लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में गिरजाघर के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोग घायल

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:18 IST

Open in App

मकास्सर (इंडोनेशिया), 28 मार्च (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर के बाहर दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में कम से कम 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हमले के दौरान गिरजाघर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

समाचार एजेंसी एपी के पास उपलब्ध एक वीडियो में दक्षिण सुलावेसी प्रांत के मकास्सर शहर में ‘सैक्रेड हार्ट ऑफ जीसस कैथेड्रल’ के प्रवेश द्वार पर जली हुई मोटरसाइकिल के पास मानव शरीर के बिखरे हुए अंग दिख रहे हैं।

कैथोलिक पादरी विलहेल्मस तुलक ने पत्रकारों को बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान धमाके की तेज आवाज सुनी गई। पूर्वाह्न साढ़े दस बजे जब बम विस्फोट हुआ, तब वह ईस्टर से पहले के पवित्र सप्ताह की शुरुआत के मौके पर प्रार्थना सभा का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब विस्फोट हुआ, उस वक्त गिरजाघर आने वालों का पहला समूह बाहर जा रहा था जबकि दूसरा समूह अंदर आ रहा था।

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब दिसंबर में दक्षिण पूर्व एशियाई आतंकी संगठन जेमाह इस्लामिया के सरगना आरिस सुमरसोनो की गिरफ्तारी के बाद से ही इंडोनेशिया में हाई अलर्ट जारी है।

तुलक ने बताया कि गिरजाघर के सुरक्षाकर्मियों को संदेह है कि मोटरसाइकिल पर आए दो लोग गिरजाघर में प्रवेश करना चाहते थे। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनमें से एक ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया।

हालांकि, पुलिस ने बाद में बताया कि दोनों हमलावर उसी वक्त मारे गये और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों से यह संकेत मिलता है कि उनमें से एक महिला थी। पुलिस ने बताया कि घायलों में चार सुरक्षाकर्मी सहित गिरजाघर आने वाले श्रद्धालु शामिल हैं।

राष्ट्रपति जोको विदोदो ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसका किसी धर्म से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि सभी धर्म किसी भी तरह के आतंकवाद का समर्थन नहीं करते हैं।

उन्होंने हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र ठीक होने की कामना की और उनके उपचार का खर्च सरकार द्वारा उठाने की बात कही।

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख को हमले की जांच करने और इसमें संलिप्त रहे किसी भी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।

इस बीच, वेटिकन में पोप फ्रांसिस ने हिंसा पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने इंडोनेशिया में रविवार को हुए हमलों में घायल हुए लोगों का विशेष रूप से उल्लेख किया।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता आर्गो युवोनो ने राजधानी जकार्ता में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस दोनों हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने शक्तिशाली विस्फोटकों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या उनका संबंध प्रतिबंध जेमाह इस्लामिया के स्थानीय समूह से था।

इंडोनेशिया के आतंकवाद रोधी दस्ते ने कई प्रांतों में करीब 64 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पुलिस तथा धार्मिक स्थलों पर हमलों की आशंका की खुफिया सूचना मिलने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई थीं।

दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया 2002 में बाली द्वीप पर हुए विस्फोटों में 202 लोगों के मारे जाने के बाद से चरमपंथियों से संघर्ष कर रहा है। इस हमले में मारे गए ज्यादातर लोग विदेशी पर्यटक थे।

अदालत ने 2008 में जेमाह इस्लामिया पर प्रतिबंध लगाया था और उसके बाद की गई कार्रवाई में यह समूह कमजोर हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल