लाइव न्यूज़ :

स्वेज नहर ने समझौते के बाद विशालकाय पोत को छोड़ा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:40 IST

Open in App

इस्माइलिया (मिस्र), सात जुलाई (एपी) स्वेज नहर के अधिकारियों ने विशालकाय नौवहन पोत को छोड़े जाने की बुधवार को घोषणा की। इस भारी-भरकम पोत के चलते इस साल की शुरुआत में बेहद अहम पूर्व-पश्चिम जलमार्ग करीब एक हफ्ते तक अवरुद्ध रहा था।

‘एवर गिवन’ पोत को स्वेज नहर से तब रवाना किया जा रहा है जब इसके जापानी मालिक शोइ किसेन काइशा लिमिटेड ने तीन महीने से ज्यादा वक्त की बातचीत और एक अदालती गतिरोध के बाद मुआवजे की राशि को लेकर स्वेज नहर के अधिकारियों के साथ समझौता कर लिया है।

इस समझौते पर स्वेज नहर के शहर इस्माइलिया में बुधवार को समारोह में हस्ताक्षर किए गए जिसके बाद पोत को भूमध्य सागर की ओर बढ़ते देखा गया।

बुधवार को पोत को छोड़े जाने से एक दिन पहले, मिस्र की अदालत ने स्वेज नहर प्राधिकरण की अधिसूचना के बाद पोत की न्यायिक जब्ती के फैसले को वापस ले लिया। अधिसूचना में बताया गया कि इसने पोत के मालिकों एवं बीमाकर्ताओं के साथ वित्तीय विवाद में समझौता कर लिया है।

यह पोत मार्च में नहर में फंस गया था जिससे अहम जलमार्ग छह दिनों तक अवरुद्ध हो गया था। इसके बाद वित्तीय मुआवजे को लेकर विवाद के बीच इसे यहां रोककर रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल