लाइव न्यूज़ :

सूडान के वेस्ट दारफूर में अरबों और गैर-अरबों के बीच जातीय हिंसाः मरने वाले की संख्या 83, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2021 13:54 IST

सूडान के पश्चिम डारफुर में अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया है, जिसमें सभी बाजारों को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविस्थापित लोगों के लिए एक शिविर में दो लोगों के बीच शुक्रवार को एक घातक लड़ाई हुई थी।मृतकों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। हिंसा के कारण स्थानीय अधिकारियों ने पूरे प्रांत पर कर्फ्यू लगा दिया।

काहिराः सूडान के पश्चिम डारफुर प्रांत में अरबों और गैर-अरबों के बीच जनजातीय हिंसा से मरने वालों की संख्या 83 हो गई है। कई महिलाओं और बच्चों भी शामिल हैं। 

चिकित्सक संघ और सहायता कार्यकर्ता ने कहा कि छिटपुट हिंसा रविवार को भी जारी है। सत्तारूढ़ संप्रभु परिषद ने कहा कि सुरक्षा बलों को क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। प्रांतीय राजधानी जेना में विस्थापित लोगों के लिए एक शिविर में दो लोगों के बीच शुक्रवार को एक घातक लड़ाई हुई थी।

एक अरब व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और अरब रिजीगेट जनजाति के लोगों ने शनिवार को क्राइंडिंग कैंप और अन्य इलाकों में लोगों पर हमला किया था। मृतकों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। अटलांटा के 36 वर्षीय सईद बराका दो महीने से भी कम समय पहले सूडान पहुंचे थे, अपने परिवार के साथ दरफूर में उनकी पत्नी साफिया मोहम्मद से मिलने गए थे।

हिंसा के कारण स्थानीय अधिकारियों ने पूरे प्रांत पर कर्फ्यू लगा दिया। वेस्ट डारफुर में सूडान की डॉक्टरों की समिति के अनुसार 83 मारे गए लोगों के अलावा कम से कम 160 अन्य घायल हो गए। रविवार को दोपहर तक झड़पें हुईं और सुरक्षा स्थिति में सुधार होने लगा है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि महासचिव हिंसा के कारण बेहद चिंतित हैं। सूडान लोकतंत्र के लिए एक नाजुक रास्ते पर है और एक संयुक्त सैन्य-नागरिक सरकार द्वारा शासित किया जा रहा है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा