लाइव न्यूज़ :

सूडान के सैन्य नेता ने तख्तापलट की आलोचना करने वाले छह राजदूतों को निकाला

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:16 IST

Open in App

काहिरा, 28 अक्टूबर (एपी) सूडान के सैन्य नेता ने तख्तापलट की आलोचना करने वाले अमेरिका, यूरोपीय संघ और फ्रांस के दूतों सहित कम से कम छह राजदूतों को निकाल दिया है। इन लोगों ने सेना के देश की सत्ता पर कब्जा करने की निंदा की थी। एक सैन्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राजनयिकों ने प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक की अब अपदस्थ सरकार के लिए अपना समर्थन देने का वादा किया।

अधिकारी के अनुसार, जनरल अब्देल-फतह बुरहान द्वारा बुधवार देर रात कतर, चीन और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सूडानी राजदूतों को भी निकाल दिया गया था।

सरकारी ‘सूडान टीवी’ ने भी बर्खास्तगी के बारे में खबर दी है।

जनरल बुरहान द्वारा सरकार को भंग करने और तख्तापलट के पश्चात प्रधानमंत्री, कई सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लेने के तीन दिन बाद राजदूतों को निकाला गया है।

तख्तापलट के बाद सत्ता संभालने वाले जनरल अब्देल-फतह बुरहान ने हालांकि सूडान में जुलाई 2023 में तय समय के अनुसार ही चुनाव कराने और इस बीच एक ‘टेक्नोक्रेट’ सरकार नियुक्त करने का संकल्प लिया है।

उनका दावा है कि राजनीतिक दलों के बीच झगड़े की वजह से सैन्य बल सत्ता की बागडोर अपने हाथों में लेने के लिए बाध्य हुए और अगर ऐसा नहीं होता तो देश में गृह युद्ध छिड़ सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा