लाइव न्यूज़ :

सूडान के प्रधानमंत्री के काफिले को निशाना बनाकर किया गया हमला, बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: March 9, 2020 15:05 IST

प्रधानमंत्री के कार्यालय के निदेशक अली बखित ने सोमवार को कहा, "प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक की कार में विस्फोट हुआ था, लेकिन भगवान का शुक्र था कि किसी को चोट नहीं पहुंची।"

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्ला हमदोक को पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है।

काहिरा:  सूडान के सरकारी मीडिया ने कहा कि राजधानी खारतूम में हुए एक विस्फोट में प्रधानमंत्री बाल-बाल बच गए। अब्दुल्ला हमदोक के परिवार ने विस्फोट के बाद उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की है। यह विस्फोट हमदोक के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। 

प्रधानमंत्री के कार्यालय के निदेशक अली बखित ने सोमवार को कहा, "प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक की कार में विस्फोट हुआ था, लेकिन भगवान का शुक्र था कि किसी को चोट नहीं पहुंची।"

हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। हमदोक को पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के बाद वहां सेना को निरंकुश राष्ट्रपति उमर अल-बशीर को अप्रैल में सत्ता से बेदखल करना पड़ा और एक असैन्य सरकार आई।

प्रधानमंत्री को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। उन्हें किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला