लाइव न्यूज़ :

Sudan dam collapse: बांध टूटा, 1,200 घर बर्बाद,सूडान में भारी बारिश और बाढ़, 600 परिवार फंसे

By भाषा | Updated: August 3, 2020 11:41 IST

सूडानी रेड क्रेसेंट ने कहा कि 1,00,000 लोगों की आबादी वाल बाउट कस्बा पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है जहां कम से कम 1,200 घर बर्बाद हो गए। वहीं, बगल के वेड अबुक नगर में भी 120 से अधिक घर तबाह हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देनिवासी मुसाब शरीफ के मुताबिक क्षेत्र में ज्यादातर लोग इलाके में ही विस्थापित हुए हैं। हर साल आने वाली बाढ़ के प्रति संवेदनशील ये लोग कृषि पर जीविका के लिए निर्भर हैं।कहा कि सैकड़ों परिवार शनिवार देर रात से ही बारिश के बीच खुले में सोने पर मजबूर हैं।

काहिराः सूडान के ब्लू नाइल प्रांत में सैकड़ों घरों के बाढ़ की चपेट में आने के बाद महिलाओं और बच्चों को भारी बारिश के बीच खुले में सोने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

यहां न उनके पास आश्रय है और न ही साफ पानी। सूडानी रेड क्रेसेंट ने कहा कि 1,00,000 लोगों की आबादी वाल बाउट कस्बा पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है जहां कम से कम 1,200 घर बर्बाद हो गए। वहीं, बगल के वेड अबुक नगर में भी 120 से अधिक घर तबाह हो गए।

यहां के निवासी मुसाब शरीफ के मुताबिक क्षेत्र में ज्यादातर लोग इलाके में ही विस्थापित हुए हैं। हर साल आने वाली बाढ़ के प्रति संवेदनशील ये लोग कृषि पर जीविका के लिए निर्भर हैं। उसने कहा कि सैकड़ों परिवार शनिवार देर रात से ही बारिश के बीच खुले में सोने पर मजबूर हैं।

भारी बारिश के कारण बाउट बांध भी टूट गया

स्थानीय अधिकारी नौसेबा फारुक कलोल ने बताया कि भारी बारिश के कारण बाउट बांध भी टूट गया। उन्होंने बताया कि कम से कम 600 परिवार बारिश और बांध टूटने की वजह से फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, “वे पानी से घिरे हुए हैं। उन परिवारों तक पहुंच नहीं बन पा रही है क्योंकि बाढ़ के पानी ने इलाके को तीनों दिशाओं से घेरा हुआ है।”

कलोल ने बाउट में बड़े पैमाने पर विस्थापन होने को लेकर आगाह किया है। ऑनलाइन प्रसारित हो रहे फुटेज में बाढ़ का पानी सड़कों को डुबाता हुआ और घरों एवं लोगों के सामान को बहाकर ले जाता हुआ दिख रहा है। कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। सरकारी समाचार एजेंसी सूना ने रविवार को खबर दी कि खार्तोम में बाढ़ के कारण पूर्वी नाइल इलाके में 180 से ज्यादा घर जलमग्न हो गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

टॅग्स :बाढ़संयुक्त राष्ट्रसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा