लाइव न्यूज़ :

सूडान के नए सेना प्रमुख ने दिया इस्तीफा, 'तख्तापलट' को बताया गलत

By भाषा | Updated: April 13, 2019 09:19 IST

Open in App

सूडान के नए सैन्य नेता ने देश की बागडोर संभालने के एक ही दिन पश्चात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश के सैन्य शासकों का कहना है कि वे असैन्य सरकार का मार्ग प्रशस्त करेंगे। सूडान के नए सत्तारूढ़ सैन्य परिषद के प्रमुख जनरल अवद इब्ने औफ को बृहस्पतिवार को पद की शपथ दिलाई गई थी और इसके ठीक एक बाद शुक्रवार को उन्होंने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया।

लंबे समय से देश में शासन कर रहे राष्ट्रपति उमर अल बशीर के स्थान पर जनरल को लाया गया था। परिषद के राजनीति प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उमर जैन अल अब्दिन ने अरब और अफ्रीका के राजदूतों से एक बैठक में कहा था ,‘‘यह सैन्य तख्तापलट नहीं है बल्कि लोगों की इच्छा का सम्मान है।’’

इस बयान के शीघ्र बाद ही औफ ने इस्तीफा दे दिया। औफ की विदाई स्पष्ट रूप से देश के नए नेताओं के बीच भ्रम की स्थिति को उजागर करती है। वहीं औफ ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं ट्रांजिशनल मिलेट्री काउंसिल के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की घोषणा करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने स्थान पर जनरल अब्देल फाताह अलबुरहान अब्दुलरहमान को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब्दुलरहमान के अनुभव और डटे रहने की काबिलियत पर भरोसा है।

वहीं देश भर में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले सूडानीज प्रोफेशनल असोसिएशन ने औफ के इस्तीफे का स्वागत किया और इसे लोगों की इच्छा की जीत बताया। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल