लाइव न्यूज़ :

ड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2025 15:31 IST

सूडान में यूनिसेफ के प्रतिनिधि शेल्डन येट ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “स्कूल में बच्चों की हत्या बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन है।” येट ने कहा, “संघर्ष की कीमत बच्चों को कभी नहीं चुकानी चाहिए।”

Open in App
ठळक मुद्देदो साल से भी ज्यादा समय से युद्धरत हैं। अब युद्ध तेल-समृद्ध कोर्डोफन राज्य में केंद्रित है।मानवीय सहायता की सुरक्षित व निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने’’ का आग्रह करता है।

काहिराः दक्षिण-मध्य सूडान में बच्चों के एक स्कूल पर एक अर्धसैनिक समूह द्वारा किये गये ड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत हो गयी। चिकित्सकों के एक समूह ने यह जानकारी दी। समूह ने शुक्रवार देर रात एक बयान में बताया कि दक्षिण कोर्डोफन राज्य के कलोगी शहर में घटनास्थल पर मौजूद चिकित्सा स्टाफ को ‘‘एक अन्य हमले’’ में निशाना बनाया गया। बयान के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है लेकिन इलाके में संचार व्यवस्था ठप होने के कारण हताहतों की सूचना देना मुश्किल हो गया। बृहस्पतिवार को किया गया हमला अर्धसैनिक समूह ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस’ (आरएसएफ) और सूडानी सेना के बीच जारी जंग में नया घटनाक्रम है। दोनों समूह दो साल से भी ज्यादा समय से युद्धरत हैं। अब युद्ध तेल-समृद्ध कोर्डोफन राज्य में केंद्रित है।

सूडान में यूनिसेफ के प्रतिनिधि शेल्डन येट ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “स्कूल में बच्चों की हत्या बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन है।” येट ने कहा, “संघर्ष की कीमत बच्चों को कभी नहीं चुकानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि यूनिसेफ सभी पक्षों से ‘‘इन हमलों को तुरंत रोकने और जरूरतमंद लोगों तक मानवीय सहायता की सुरक्षित व निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने’’ का आग्रह करता है।

आरएसएफ द्वारा घेरे गए अल-फशर शहर पर कब्जा करने के बाद पिछले कुछ सप्ताह में कोर्डोफोन राज्यों में सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं। रविवार को सूडानी सैन्य हवाई हमलों में दक्षिण कोर्डोफान के कौडा में कम से कम 48 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे।

टॅग्स :सूडानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदेहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात