लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ पर ईरान ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, 1350 KM तक कर सकती है मार

By भाषा | Updated: February 3, 2019 13:17 IST

तेहरान में ‘रक्षा उपलब्धियों के 40 साल’ शीर्षक के तहत आयोजित रक्षा प्रदर्शनी के दौरान होविज मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया था। ईरान में इस्लामिक क्रांति की शुरुआत और पश्चिम के प्रति साहानुभूति रखने वाले शाह को सत्ता से हटाने की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार से समारोहों का आयोजन हो रहा है। यह 10 दिन तक चलेगा।

Open in App

ईरान ने 1979 की इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर 1,350 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक मार करने वाले नये क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। सरकारी टीवी चैनल ने मिसाइल परीक्षण का प्रसारण किया। टीवी के अनुसार देश के रक्षा मंत्री आमिर हातमी का कहना है, ‘‘होविज क्रूज मिसाइल का 1,200 किलोमीटर मारक क्षमता का परीक्षण सफल रहा। उसने सटीक निशाना लगाया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह न्यूनतम समय में तैयार हो सकती है और बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है।’’ हातमी ने होविज मिसाइलों को ईरान के लंबे हाथों की संज्ञा दी है। यह मिसाइल 2015 में 700 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता के साथ विकसित सुमार श्रेणी के क्रूज मिसाइलों का हिस्सा है।

तेहरान में ‘रक्षा उपलब्धियों के 40 साल’ शीर्षक के तहत आयोजित रक्षा प्रदर्शनी के दौरान होविज मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया था। ईरान में इस्लामिक क्रांति की शुरुआत और पश्चिम के प्रति साहानुभूति रखने वाले शाह को सत्ता से हटाने की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार से समारोहों का आयोजन हो रहा है। यह 10 दिन तक चलेगा।

गुरुवार को हजारों की संख्या में लोग इस्लामिक क्रांति के अगुवा और मौजूदा ईरान के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्ला खुमैनी की कब्रगाह पर जुटे थे।

ईरान ने स्वैच्छिक रूप से अपनी मिसाइलों की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक नियंत्रित की हुई है। इसके बावजूद उसकी मिसाइलें इज़राइल और मध्य एशिया में बने पश्चिमी देशों के सैन्य अड्डों तक पहुंच सकती हैं। वाशिंगटन और उसके सहयोगी देशों का आरोप है कि ईरान अपनी मिसाइल क्षमता बढ़ा रहा है जिससे यूरोप को खतरा महसूस हो रहा है।

टॅग्स :मिसाइलईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?