लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के अन्य टीकों के लिए अध्ययन जारी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 09:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 दिसंबर (एपी) अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 के अन्य टीकों के लिए व्यापक अध्ययन जारी है।

लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि दो से अधिक टीकों के उपलब्ध रहने से लोगों के पास और अधिक विकल्प होंगे।

एक टीके का निर्माण फाइजर और उसकी सहयोगी जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने किया है जबकि दूसरा टीका मॉडर्ना ने बनाया है।

विशेषज्ञों की राय है कि पर्याप्त संख्या में टीकों के उपलब्ध रहने से देश और विश्व की बड़ी आबादी का टीकाकरण सुनिश्चित होगा।

नोवावैक्स इंक, अमेरिका द्वारा विकसित किया जा रहा संभावित टीका अंतिम चरण के परीक्षण तक पहुंचने वाली पांचवी कंपनी है।

अमेरिका में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी ने सोमवार को कहा कि अगर आप देश में 85 प्रतिशत से अधिक की आबादी का टीकाकरण सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आपको दो से अधिक कंपनियों की जरूरत होगी।

कोविड-19 निगरानी परियोजना के अनुसार कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में करीब 18 लाख लोगों की मौत हुई है और अमेरिका में संक्रमण से 3,30,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में दिसंबर में अब तक करीब 65,000 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं और पिछले कुछ हफ्ते से इस देश में हर दिन 3,000 से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है।

ट्रंप प्रशासन जनवरी के शुरुआत में राज्यों के लिए फाइजर और मॉडर्ना के टीकों की दो करोड़ खुराक की आपूर्ति कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना