लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के स्कूल में छात्र ने सहपाठी को गोली मारी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 08:30 IST

Open in App

पाइन ब्लफ (अमेरिका), दो मार्च (एपी) अमेरिका के अरकंसास में एक जूनियर हाई स्कूल में सोमवार सुबह 15 वर्षीय छात्र ने अपने एक सहपाठी को गोली मार दी। पीड़ित छात्र की हालत गंभीर है, वहीं संदिग्ध किशोर को पकड़ लिया गया है और हिरासत केंद्र में रखा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पाइन ब्लफ के पुलिस प्रमुख केल्विन सर्जेंट ने बताया की यह घटना वॉटसन चैपल जूनियर हाई स्कूल में सुबह करीब दस बजे हुई। गोलीबारी की घटना के बाद स्कूल बंद कर दिया गया। आरोपी छात्र घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया था, लेकिन उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत बहुत नाजुक है।

आरोपी छात्र और पीड़ित छात्र दोनों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब