लाइव न्यूज़ :

दृढ़ विश्वास है कि भारत के साथ और सहयोग की बहुत संभावना है: संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा प्रमुख

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:17 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 22 नवंबर संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा प्रमुख ज्यां पियरे लैक्रोइ ने दृढ़ विश्वास जताया है कि शांति रक्षा अभियानों में भारत के साथ और सहयोग की ‘‘बहुत संभावना’’ है क्योंकि उसके पास दुनिया भर में तैनात ‘ब्लू हेलमेट्स’ की मदद की बहुत क्षमता एवं अहम प्रौद्योगिकियां हैं।

शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव लैक्रोइ ने सियोल में अगले महीने होने वाली संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा की मंत्रिस्तीय बैठक से पहले कहा कि उनके पास संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन में सर्वाधिक बल मुहैया कराने वाले देशों में शामिल भारत के लिए दो संदेश हैं।

लैक्रोइ ने ‘पीटीआई’ को यहां दिए हालिया साक्षात्कार में कहा, ‘‘पहला आभार व्यक्त करने का संदेश है, क्योंकि भारत राजनीतिक सहयोग, क्षेत्र में संलिप्तता और क्षमताओं के संदर्भ में सहयोग समेत सभी क्षेत्रों में हमारे सबसे बड़े समर्थकों में से एक है।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें शांति रक्षा अभियानों में पिछले कई वर्षों में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय शांति रक्षकों का बलिदान याद है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा दूसरा संदेश बड़ी अपेक्षाएं हैं। हमें जिस चीज की आवश्यकता है, भारत में वह मुहैया कराने की क्षमताएं हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा प्रमुख ने कहा कि भारत में योग्य शांति रक्षकों के जरिए ‘‘हमारी मदद करने की क्षमता’’ है और देश में ‘‘सेना एवं पुलिस दोनों तरह के शांति रक्षकों में महिलाओं की संख्या और बढ़ाने में मदद करने की ‘‘स्पष्ट रूप से’’ क्षमता है।

लैक्रोइ ने कहा कि भारत में कई प्रौद्योगिकियां हैं, जो संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों की वास्तव में मदद कर सकती हैं। शांति रक्षकों को ‘ब्लू बेरेट्स’ या ‘ब्लू हेलमेट्स’ के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरा मानना है कि भारत इन सभी क्षेत्रों में बहुत कुछ कर रहा है, लेकिन उसके अलावा भी उसमें हमारा और सहयोग करने की बहुत क्षमता है।’’

संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा के कर्मियों में योगदान देने के मामले में भारत शीर्ष तीन देशों में शामिल है। दुनिया भर के 12 संयुक्त राष्ट्र मिशन में उसके 5,481 सैनिक सेवाएं दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की