लाइव न्यूज़ :

जापान में संक्रमण से बचाव से लिए कड़े नियम लागू, बुजुर्गों के लिए टीकाकरण प्रारंभ

By भाषा | Updated: April 12, 2021 12:51 IST

Open in App

तोक्यो, 12 अप्रैल (एपी) जापान में होने वाले ओलंपिक खेलों के पहले कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए देश में सोमवार से कड़े नियम लागू किए गए।

देश में एक प्रतिशत से कम लोगों को संक्रमण रोधी टीका लगा है।

जापान में टीकाकरण की शुरुआत चिकित्सा कर्मियों को टीका लगाने के साथ हुई थी और सोमवार को यहां बुजुर्ग नागरिकों को टीका लगना शुरू हुआ। देश के 120 स्थानों पर ये टीके लगाए जा रहे हैं।

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ये कड़े कदम तोक्यो के गवर्नर को बार और रेस्तरां को कम वक्त के लिए खोले जाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने का अधिकार देते हैं। ये कड़ी पाबंदियां 11 मई तक लागू रहेंगी।

तोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइके ने लोगों से गैर जरूरी यात्राओं से बचने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बार और रेस्तरां को रात आठ बजे बंद करने की भी अपील की।

तोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात