लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के वास्ते कड़े प्रतिबंध लागू

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:52 IST

Open in App

लंदन, 10 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन में शुक्रवार को कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रतिबंध लागू हो गए।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस सप्ताह इस वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के प्रसार को धीमा करने के उपायों के तहत इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क एक बार फिर अनिवार्य कर दिया है।

‘नाइट क्लबों’ और अगले सप्ताह से शुरू होने वाले बड़े आयोजनों के लिए टीकाकरण पास की आवश्यकता होगी, और निवासियों को यदि संभव हो तो घर से काम करने के लिए कहा जाएगा।

ब्रिटिश वैज्ञानिकों और अधिकारियों का कहना है कि ओमीक्रोन वर्तमान में प्रमुख डेल्टा स्वरूप की तुलना में अधिक तेजी से फैलता है और इसके वर्तमान टीकों के प्रति अधिक प्रतिरोधी होने की आशंका है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि क्या यह अधिक गंभीर, या हल्के, कोविड-19 के मामलों का कारण बनता है।

नए प्रतिबंधों के साथ ही, ब्रिटिश सरकार वायरस के प्रसार को कम करने की कोशिश करने के लिए 18 और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों टीके की बूस्टर खुराक की पेशकश कर रही है।

इस बीच सरकार को नये आरोपों का सामना करना पड़ रहा है कि अधिकारियों ने पिछले साल क्रिसमस पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर पार्टियों का आयोजन किया।

कई मीडिया संस्थाओं ने शुक्रवार को बताया कि जॉनसन के सबसे वरिष्ठ सलाहकारों में से एक, संचार निदेशक जैक डॉयल ने 18 दिसंबर की पार्टी में भाग लिया था और कर्मचारियों को पुरस्कार दिए थे। उस समय, वह उप संचार निदेशक थे।

इस दावे का खुलासा तब हुआ जब एक लीक हुए एक वीडियो में वरिष्ठ स्टॉफ सदस्य कथित पार्टी का मजाक उड़ा रहे थे।

वीडियो में दिख रहे सबसे वरिष्ठ अधिकारी एलेग्रा स्ट्रेटन ने बुधवार को इसके लिए माफी मांगी थी और इस्तीफा दे दिया था।

ब्रिटेन के लघु व्यवसाय मंत्री पॉल स्कली ने शुक्रवार को कहा, ‘‘सरकार के लिए यह एक कठिन सप्ताह रहा है।’’ उन्होंने कहा कि आरोपों की ‘‘तह तक पहुंचने’’ के लिए जांच की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल