लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान के चलते लंदन में बुधवार से सख्त लॉकडाउन

By भाषा | Updated: December 14, 2020 23:19 IST

Open in App

लंदन, 14 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में जबरदस्त वृद्धि होने और कोरोना वायरस के एक नए प्रकार की पहचान होने के चलते देश की राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार से सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा। ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को संसद में इस बाबत घोषणा की।

कोरोना वायरस का यह नया प्रकार ''बेहद तेजी'' से प्रसार के लिए जिम्मेदार है।

स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को बताया कि इन इलाकों में केवल सात दिन में इस घातक वायरस संक्रमण के मामले दोगुने की दर से बढ़ रहे हैं इसलिए तत्काल और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता थी।

ऐसे में लंदन और इसके आसपास के इलाकों में ''टीयर-3'' स्तर के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिसका मतलब लगभग पूर्ण लॉकडाउन से है।

हैंकॉक ने कहा, '' ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान हुई है जोकि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में वायरस के तेज प्रसार का कारण हो सकता है।''

उन्होंने कहा कि इस नए प्रकार से संबंधित करीब 1000 मामलों की पहचान विशेषज्ञों ने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल