लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में तूफान से 31 लोगों की मौत, हजारों हुए बेघर

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:17 IST

Open in App

मनीला, 18 दिसंबर (एपी) फिलीपीन के मध्य हिस्से में आए शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो हुई है और पूरे प्रांत की संचार और बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

प्रभावित प्रांत की गवर्नर ने कहा कि उनका द्विपीय सूबा ‘‘ जमींदोज’’ गया है।

जानकारी के मुताबिक ‘राय’ नामक तूफान शुक्रवार रात को फिलीपीन के दक्षिण और मध्य प्रांत में तबाही मचाकर दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया है। इस तूफान के रास्ते में रहने वाले तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि तूफान आने से पहले की गई तैयारी से कई लोगों की जिंदगी बचाई गई।

जानकारी के मुताबिक राय तूफान के दौरान हवाएं 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और अधिकतम गति 270 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। यह हाल के वर्षों में आए शक्तिशाली तूफानों में एक है जिसने आपदा संभावित दक्षिण पूर्वी एशियाई द्विपीय देश में तबाही मचाई है।

यह तूफान बृहस्पतिवार को फिलीपीन के दक्षिण पूर्वी तट से भी टकराया था लेकिन घटना के दो दिन बाद भी नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है क्योंकि पूरे सूबे में बिजली और मोबाइल फोन सेवा बाधित है।

सरकार की आपदा मोचन एजेंसी ने बताया कि कम से कम 31 लोगों की मौत की जानकारी मिली है जिनमें से अधिकतर की मौत पेड़ गिरने और उसके चपेट में आने से हुई है। लेकिन साथ ही कहा कि वह मौतों को सत्यापित कर रही है। एजेंसी के मुताबिक कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं जबकि एक लापता है।

दीनागत द्वीप फिलीपीन के पहले प्रांतों में है जो तूफान से प्रभावित हुआ। अधिकारियों के मुताबिक यह शनिवार को भी शेष हिस्सों से कटा हुआ है क्योंकि वहां की बिजली और संचार व्यवस्था ठप हो गई है।

हालांकि गवर्नर अर्लेनी बाग ओ प्रांत की आधिकारिक बेबसाइट पर बयान पोस्ट करने में सफल रहीं। उन्होंने बताया कि करीब 1.80 लाख आबादी वाला उनका प्रांत ‘‘जमींदोज’हो गया है। उन्होंने खाना, पानी, अस्थायी निवास, ईंधन, स्वच्छता किट और दवाओं की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि राजधानी में अबतक कुछ लोगों के हताहत होने की जानकारी है जबकि बाकी इलाकों की संचार व्यवस्था ठप होने की वजह से जानकारी नहीं है।

बाग ओ ने कहा, ‘‘हम बच सकते हैं लेकिन आने वाले दिन हमारे लिए पहले जैसे नहीं हो सकते क्योंकि प्रांत के पास सीमित क्षमता हैं।’’ उन्होंने बताया कि दीनागत के कुछ अस्पताल क्षतिग्रस्त होने की वजह से बंद हैं। ‘‘हमारे कई वाणिज्य और मालवाहक पोत दोबारा समुद्री यात्रा के योग्य नहीं है जिससे प्रभावी तरीके से हम देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं।’’

किसी तरह पड़ोसी सूबे पहुंचे उप गवर्नर नीलो देमेरे ने डीजेडएमएम रेडियो नेटवर्क को बताया कि उनके प्रांत में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है और ‘‘दीनागत में लगभग 95 प्रतिशत घरों की छत उड़ गई है’’, यहां तक आपात निवास की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम मौजूदा समय में मरम्मत का कार्य कर रहे हैं क्योंकि राहत शिविर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहां रहने का कोई स्थान नहीं है, चर्च, जिम,स्कूल, बाजार और यहां तक कि विधायिका का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना