लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में तूफानी बारिश में 11 लोगों की मौत, Delhi NCR-यूपी में भी बवंडर

By भाषा | Updated: May 13, 2018 17:07 IST

पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के प्रांतों में हुई तूफानी बारिश ने 11 लोगों की जान ले ली है। 

Open in App

लाहौर , 13 मई: पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के प्रांतों में हुई तूफानी बारिश ने 11 लोगों की जान ले ली है। 

‘जियो न्यूज’ ने रिपोर्ट दी है कि बजौर एजेंसी इलाके में एक मकान की छत और दीवार गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य जख्मी हो गए। 

रिपोर्ट के मुताबिक , नौशेरा में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पंजाब के भक्कर जिले में एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। 

स्वात घाटी में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया जिसमें कई कारें फंस गईं। पाराचिनार में पिछले 10 दिनों से बारिश होने तथा कोह - ए - सफेद पर्वतीय रेंज में ओले पड़ने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की आशंका, दिल्‍ली एनसीआर में बवंडर

मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी में आज कहा कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की आशंका है। जबकि रविवार को दिल्ली एनसीआर में बवंडर आया। विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान की आशंका है।

विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश की आशंका जतायी है जबकि उसका कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर आंधी-बारिश आ सकती है। राज्य के कई हिस्सों में इस सप्ताह आये आंधी-तूफान में 18 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 27 अन्य घायल हो गये थे।

पांच राज्यों में पिछले सप्ताह आये आंधी-तूफान में 134 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 400 से अधिक लोग घायल हो गये थे। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के कारण 80 लोगों की मौत हो गई थी। सबसे ज्यादा तबाही आगरा में हुई थी। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?