लाइव न्यूज़ :

उपदेश देना बंद करे और अपने यहां लाखों पीड़ितों के प्रति जिम्मेदारी पर ध्यान दे पाकिस्तान: भारत

By भाषा | Updated: March 16, 2021 00:01 IST

Open in App

जिनेवा, 15 मार्च भारत ने सोमवार को कहा कि अब समय आ गया है कि एक ‘‘नाकाम देश’’ पाकिस्तान को उसके द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इसके साथ ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अनुरोध किया कि वह पाकिस्तान के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड तथा जातीय एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति उसके भेदभावपूर्ण रवैये पर तत्काल ध्यान दे।

मानवाधिकार परिषद के 46वें सत्र में पाकिस्तान के प्रतिनिधि के वक्तव्य के बाद अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत ने यह बात कही।

भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान उपदेश देना बंद करे और अपने यहां लाखों पीड़ितों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान दे।

जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पवन कुमार बेढ़े ने कहा, ‘‘परिषद को पाकिस्तान के जातीय एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभावपूर्ण बर्ताव एवं उसके निंदनीय मानवाधिकार रिकॉर्ड पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। अब समय आ गया है कि एक विफल देश पाकिस्तान उपदेश देना बंद करे और अपने यहां के लाखों पीड़ितों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?