लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से जल्द भारत वापस भेजी जाएगी 40 साल पहले चोरी हुई मूर्ति

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:08 IST

Open in App

लंदन, 11 दिसंबर देवी योगिनी की एक प्राचीन मूर्ति ब्रिटेन से जल्द भारत वापस भेजी जाएगी जो उत्तर प्रदेश के एक मंदिर से 40 साल पहले चोरी हो गई थी।

यह मूर्ति आठवीं शताब्दी की बताई जाती है और यह 1970 के दशक के अंत में या 1980 के दशक के शुरू में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के लोखारी गांव स्थित एक मंदिर से चोरी हो गई थी।

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने पुष्टि की है कि प्राचीन मूर्ति को भारत वापस भेजे जाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

व्यापार एवं आर्थिक मामलों के प्रथम सचिव जसप्रीत सिंह सुखीजा ने कहा, ‘‘लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग योगिनी की मूर्ति को वापस ले जाने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और हम कलाकृति को वापस ले जाने के अंतिम चरण में हैं। क्रिस मारिनेलो और श्री विजय कुमार ने कुछ महीने पहले कलाकृति की पहचान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगिनी की मूर्ति जल्द ही उच्चायोग को सौंपी जाएगी और आप जल्द ही इसका पूर्ण वैभव बहाल होते देखेंगे।’’

संस्था ‘आर्ट रिकवरी इंटरनेशनल’ के संस्थापक मारिनेलो को यह मूर्ति तब मिली थी जब ब्रिटेन में एक महिला अपने पति के निधन के बाद अपने घर की चीजें बेच रही थी। इसके बाद मारिनेलो ने गैर-लाभकारी संस्था इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट के सह-संस्थापक विजय कुमार से संपर्क किया जो भारत से चुराई गईं सांस्कृतिक वस्तुओं की पुनर्प्राप्ति के लिए समर्पित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना