अमेरिका के शेर्लोट्सविल में रॉबर्ट ई ली की प्रतिमा हटायी गयी

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:47 IST2021-07-10T21:47:49+5:302021-07-10T21:47:49+5:30

Statue of Robert E. Lee removed in Charlottesville, US | अमेरिका के शेर्लोट्सविल में रॉबर्ट ई ली की प्रतिमा हटायी गयी

अमेरिका के शेर्लोट्सविल में रॉबर्ट ई ली की प्रतिमा हटायी गयी

शेर्लोट्सविल (अमेरिका), 10 जुलाई (एपी) अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के शेर्लोट्सविल में एक स्मारक से रॉबर्ट ई ली की प्रतिमा हटा दी गयी।

जनरल रॉबर्ट ई ली की प्रतिमा को हटाने का काम शनिवार सुबह तड़के शुरू किया गया। इस दौरान कई लोग पार्क के चारों ओर इकट्ठा हो गए और प्रतिमा को हटाते ही जश्न मनाया।

शेर्लोट्सविल की महापौर निकुया वाकर ने क्रेन के स्मारक के पास पहुंचने पर पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा को हटाना शेर्लोट्सविल, वर्जीनिया और अमेरिका की मदद करने के लक्ष्य के दिशा में एक छोटा कदम है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा दासता और काले लोगों पर अत्याचार का प्रतीक है।

प्रतिमा को हटाने के लिए कई वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ी गयी और सामुदायिक स्तर पर प्रदर्शन भी हुआ। शनिवार को ली और एक और जनरल थॉमस ‘स्टोनवाल’ जैकसन की प्रतिमा हटा दी गयी। चार साल पहले रैली में हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गयी थी जिसके बाद नस्लीय समानता को लेकर बहस शुरू हुई थी।

ली अमेरिका में 1861 से 1865 के बीच चले गृह युद्ध में दास प्रथा के समर्थक संघीय राज्यों की सेना का कमांडर था। अमेरिका में कई लोग ली को देश के गुलामों के खिलाफ हुए अत्याचार और दास प्रथा के इतिहास के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Statue of Robert E. Lee removed in Charlottesville, US

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे