सरकारी टीवी ने कहा कि इथोपिया के प्रधानमंत्री युद्ध के मोर्चे पर हैं

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:17 IST2021-11-26T21:17:42+5:302021-11-26T21:17:42+5:30

State TV said Ethiopia's prime minister is on a war front | सरकारी टीवी ने कहा कि इथोपिया के प्रधानमंत्री युद्ध के मोर्चे पर हैं

सरकारी टीवी ने कहा कि इथोपिया के प्रधानमंत्री युद्ध के मोर्चे पर हैं

नैरोबी, 26 नवंबर (एपी) एक सरकारी प्रसारक ने शुक्रवार को दिखाया कि इथोपिया के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रधानमंत्री देश का एक वर्ष से अधिक समय से टिग्रे से चल रहे युद्ध में मार्चे पर कथित तौर पर मौजूद हैं। चार दिनों पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वह युद्ध के मोर्चे से ही सेना को निर्देश देंगे।

सेना की वर्दी पहने प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने दावा किया कि युद्ध ‘‘उच्चस्तरीय सफलता के साथ चल रहा है’’ और देश में अमहारा और अफार क्षेत्रों के बीच सीमावर्ती इलाकों का जिक्र किया। ये इलाके पड़ोसी टिग्रे के साथ लगते हैं।

इथोपिया की सेना और टिग्रे के सुरक्षा बलों के बीच नवंबर 2020 से जारी युद्ध में हजारों लोग मारे जा चुके हैं। टिग्रे के सुरक्षा बलों के राजधानी अदीस अबाबा के नजदीक पहुंचने के बाद इस महीने सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी थी। संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य ने अपने नागरिकों से वहां से तुरंत निकलने के लिए कहा है।

विदेशी मीडिया को टिग्रे में प्रतिबंधित कर दिया गया है और संचार के लिंक काट दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: State TV said Ethiopia's prime minister is on a war front

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे