लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच इंग्लैंड में रियायतें, कार्य स्थल तक साइकिल या पैदल जाने की सलाह

By भाषा | Updated: May 13, 2020 20:12 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन में बुधवार से इंग्लैंड में रियायतें मिलनी शुरू हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा इस हफ्ते संसद में पेश की गई चरणबद्ध योजना के तहत लोग अब बाहर अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं और अपने घर के बाहर एक व्यक्ति से मिल सकते हैं।इससे पहले जॉनसन ने कहा था कि कुछ कार्यस्थल कोविड-19 पर नए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बुधवार से अपने कर्मचारियों को लौटने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

लंदन: इंग्लैंड में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन में बुधवार से रियायतें मिलनी शुरू हो गईं और घर से काम करने में असमर्थ कामगार काम पर लौटे लेकिन उन्हें जितना संभव हो सके सार्वजनिक वाहन में यात्रा करने से बचने और साइकिल से, पैदल या खुद से गाड़ी चलाकर जाने की सलाह दी गई है। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा इस हफ्ते संसद में पेश की गई चरणबद्ध योजना के तहत लोग अब बाहर अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं और अपने घर के बाहर एक व्यक्ति से मिल सकते हैं। जिन खेलों में शरीर से दूरी बरतना संभव है उन्हें अनुमति दी गई है जैसे कि गोल्फ और लोगों को चेहरे को ढंककर रखने की सलाह दी गई है। बहरहाल, ब्रिटेन सरकार और स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड प्रशासनों के बीच लॉकडाउन नियमों को लेकर कुछ मतभेद हैं। 

जॉनसन ने कहा, ‘‘सबसे खराब परिणाम इस विषाणु के फिर से लौटने और काबू से बाहर होने का है, जिससे लोगों की मौत हो सकती है, वहीं दूसरी ओर कड़ी पाबंदियों को फिर से लागू करने से अर्थव्यवस्था को खमियाजा उठाना पड़ सकता है। हमें चौकन्ना रहना होगा, विषाणु को नियंत्रित करना होगा और ऐसा करते हुए जिंदगियों को बचाना होगा।’’ हालांकि, स्कॉटलैंड की नेता निकोला स्टर्जन ने लोगों को इतनी जल्दी काम पर लौटने के लिए विवश किए जाने को लेकर चिंता जताई। 

इससे पहले जॉनसन ने कहा था कि कुछ कार्यस्थल कोविड-19 पर नए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बुधवार से अपने कर्मचारियों को लौटने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। वेल्स के नेता मार्क ड्रेकफोर्ड का भी ऐसा ही रुख है। इंग्लैंड में नियोक्ताओं को अपने कार्यस्थलों को सुरक्षित रखने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जो भी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया उसे आपराधिक मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो