बेकहम मियां-बीवी ने अंडरवियर के लिए खर्च किए 52 लाख
By IANS | Updated: January 9, 2018 11:21 IST2018-01-09T11:06:26+5:302018-01-09T11:21:26+5:30
स्टार जोड़ी डेविड और विक्टोरिया बेकहम ने अंडरवियर रखने के लिए कमरा बनवाने पर 52 लाख रुपए खर्च किए हैं।

बेकहम मियां-बीवी ने अंडरवियर के लिए खर्च किए 52 लाख
स्टार जोड़ी डेविड और विक्टोरिया बेकहम ने अपने 60 लाख पाउंड्स कीमत वाली कोट्सवोल्ड्स स्थित घर में अंडरवियर रखने के लिए कमरा बनवाने पर '60,000 पाउंड' (तकरीबन 52 लाख रूपए) खर्च किए हैं। मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट में बताया गया कि ग्रेड-2 सूची के इस फार्म हाउस में किया गया यह नवीनतम निर्माण है, इससे पहले इसमें मालिश कक्ष और कैटवॉक कक्ष बनवाया गया था।
डेली स्टार को रविवार को एक सूत्र ने कहा, "जिस कमरे के बारे में हर कोई बातें कर रहा है, वह एक अंडरवेयर रखने के लिए बनवाया गया बड़ा सा कमरा है। इसके अलावा विक्टोरिया ने अपने बेडरूम के बाईं तरफ डिजायनर कपड़ों के लिए एक कमरा बनवाया है। वहीं, एक कमरा उनके जूतों के लिए तथा एक कमरा उनके बैगों के लिए भी है।"
सूत्र ने कहा, "इसके बाद बेडरूम की दाईं तरफ अंडरवेयर और नाइटवियर रखने का कमरा है। विक्टोरिया ने इस कमरे को अपने मनमुताबिक बनवाने पर भारतीय मुद्रा के हिसाब से 52 लाख रूपए खर्च किए हैं।"
सूत्र ने बताया, "इस कमरे में दोनों के अपने-अपने नाम लिखे और कशीदाकारी किए पाजामे हैं तथा उनकी पसंदीदा अंडरवियर और नाइटवियर ब्रांड्स के सैकड़ों जोड़े हैं। बच्चों को इस कमरे में जाने से मना किया गया है और उसके दरवाजे पर सिक्योरिटी कीपैड लॉक लगाए गए हैं।"
डेविड और विक्टोरिया ने यह संपत्ति पिछले साल खरीदी थी।