लाइव न्यूज़ :

टेक्सास प्रांत में संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़, आठ लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:11 IST

Open in App

ह्यूस्टन, छह नवंबर (एपी) अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह की पहली ही रात को मची भगदड़ में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय अमेरिकी रैपर ट्राविस स्कॉट को सुनने के लिए करीब 50 हजार संगीत प्रेमी मौजूद थे।

सीएनएन की खबर के मुताबिक ह्यूस्टन में आयोजित एस्ट्रोवर्ल्ड समारोह में स्कॉट के कार्यक्रम के लिए बिके टिकटों को भगदड़ के बाद तुरंत रद्द करना पड़ा। यह हादसा तब शुरू हुआ जब शुक्रवार रात को स्थानीय समयानुसान करीब नौ से सवा नौ बजे के बीच भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी।

एबीसी13 न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक छोटे से दायरे में सैकड़ों लोग आ गए। एक बार भीड़ बढ़ने के बाद कुछ लोग उस समय अस्थायी शौचालय के ऊपर चढ़ने लगे जब सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ का प्रबंधन करने की कोशिश की।

ह्यूस्टन के अग्निशमन विभाग के प्रमुख सैमुअल पेना ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘ इस हादसे कई लोग घायल हुए हैं।’’

सैमुअल पेना ने कहा, “ भीड़ के मंच की ओर बढ़ने के कारण लोग घबरा गए और भगदड़ मच गयी, जिसके कारण लोग घायल होने लगे। घबरा कर लोग गिरने लगे, जिसके कारण हालात और खराब हो गए।”

उन्होंने इसे बड़ा हादसा करार दिया। पेना ने बताया कि 17 लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।

उनके मुताबिक 300 से अधिक लोगों का इलाज समारोह स्थल के पास ही फील्ड अस्पताल में किया गया। उन्होंने बताया कि समारोह में करीब 50 हजार लोग उपस्थित थे।

अधिकारियों ने बताया कि समारोह के पहले ही दिन हुए हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हुए हैं।

एस्ट्रोवर्ल्ड के आयोजक ने शनिवार सुबह सीएनएन द्वारा हादसे के संबंध में पूछे जाने पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

कार्यक्रम की वेबसाइट के मुताबिक समारोह के आयोजक स्वयं रैपर स्कॉट हैं और वार्षिक समारोह का यह तीसरा साल है। इसके तहत शुक्रवार और शनिवार को कई कार्यक्रम होने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा