लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस की संक्रमण दर स्थिर करना ही काफी नहीं था: जेसिंडा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 14:38 IST

Open in App

वेलिंगटन, 16 दिसंबर (एपी) न्यूजीलैंड ने इस साल देश से “कोरोना वायरस खत्म करके” विश्व के सभी देशों को चकित कर दिया।

प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा कि लक्ष्य पूरा करने की जितनी लालसा थी, डर भी उतना ही था।

उन्होंने कहा कि हमें हमें शुरू में ही एहसास हो गया था कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था इस महामारी से निपट नहीं सकेगी और इसी ने हमारा लक्ष्य तय किया।

इस रास्ते में बहुत मुश्किलें आयीं। अगस्त में वायरस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ाचढा कर किए दावों के बीच जेसिंडा को अपना बचाव करना पड़ा। ट्रंप ने रैलियों में वायरस संक्रमण के मामलों के फिर से बढ़ने का दावा करते हुए कहा था ,“न्यूजीलैंड के लिए चीजें खत्म हो गई हैं। सब खत्म हो चुका है।”

आर्डर्न ने ट्रंप की टिप्पणियों के संदर्भ में कहा था कि “इस तरह का बयान न्यूजीलैंड की स्थिति की गलत प्रस्तुति थी।’’

इसपर व्हाइट हाउस से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।

जब यूरोप में वायरस का प्रकोप शुरु हुआ तो आर्डर्न ने कहा कि देश बस दो विकल्प पर विचार कर रहे थे। पहला हर्ड इम्युनिटी और कोरोना वायरस की संक्रमण दर स्थिर करना। न्यूजीलैंड ने दूसरा रास्ता चुना।

उन्होंने कहा, “हमने जब शुरुआत की थी तो लगा था कि इसे पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है।”

लेकिन उनकी सोच जल्द बदल गई।

लगभग 50 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस से केवल 25 मरीजों की मौत दर्ज की गई और तब तक संक्रमण को पूरी तरह से काबू में कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल