Video: जर्मनी के शहर मैनहेम में चाकूबाजी, इस्लामिक अतिवाद के आलोचक पर हमला, कई लोग घायल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 31, 2024 17:42 IST2024-05-31T17:40:34+5:302024-05-31T17:42:03+5:30

चाकूबाजी की ये घटना बीच सड़क हुई और हमलावर ने इसे रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस वालों पर हमला किया। चाकू लहराते हुए एक व्यक्ति ने चौराहे पर कई लोगों पर हमला किया। रोकने की कोशिश में जब हमलावर ने पुलिस पर भी चाकू चलाया तब उसे रोकने के लिए पुलिस ने हमलावर पर गोली चलाई, जिससे वह भी घायल हो गया।

Stabbing in Germany Mannheim anti-Islam activist stabbed Video surfaced | Video: जर्मनी के शहर मैनहेम में चाकूबाजी, इस्लामिक अतिवाद के आलोचक पर हमला, कई लोग घायल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली

(स्क्रीनशॉट)

Highlightsमैनहेम जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित हैइस्लाम विरोधी आलोचक माइकल स्टुरजेनबर्गर हमले में घायल हो गएहमलावर के खिलाफ गोली चलानी पड़ी

नई दिल्ली: जर्मनी के शहर  मैनहेम में चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए। चाकूबाजी की ये घटना बीच सड़क हुई और हमलावर ने इसे रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस वालों पर हमला किया। चाकू लहराते हुए एक व्यक्ति ने चौराहे पर कई लोगों पर हमला किया। रोकने की कोशिश में जब हमलावर ने पुलिस पर भी चाकू चलाया तब उसे रोकने के लिए पुलिस ने हमलावर पर गोली चलाई, जिससे वह भी घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हमला सुबह 11:30 बजे (स्थानीय समय) के अनुसार मैनहेम के डाउनटाउन क्षेत्र के एक भीड़-भाड़ वाले चौराहे मार्कटप्लात्ज़ पर हुआ।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ितों और हमलावर को लगी चोटों की गंभीरता का खुलासा अभी नही हुआ है। इस बारे में अधिकारियों ने अभी तक विशिष्ट जानकारी प्रदान नहीं की है। घटना के बाद जारी एक बयान में स्थानीय पुलिस ने जनता को आश्वासन दिया कि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र के निवासियों और आगंतुकों के लिए कोई खतरा नहीं है। 

बता दें कि मैनहेम जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है। यहां की आबादी लगभग तीन लाख है। मैनहेम को अपने जीवंत शहरी वातावरण के लिए जाना जाता है। जर्मनी, यूरोप के अलावा यहां भारत से भी लोग पर्यटन के लिए जाते हैं। 

यूरोन्यूज़ के अनुसार जर्मनी के धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और इस्लाम विरोधी आलोचक माइकल स्टुरजेनबर्गर हमले में घायल हो गए। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि सुबह लगभग 11:45 बजे मैनहेम के सेंट्रल मार्केट चौराहे पर  माइकल स्टुरजेनबर्गर जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति चाकूधारी व्यक्ति के हमले का शिकार हो रहा है। स्टुरजेनबर्गर नागरिक आंदोलन पैक्स यूरोपा द्वारा आयोजित एक रैली में भाग ले रहे थे, जो खुद को "इस्लामीकरण विरोधी" बताता है।

मैनहेम पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। चोटों की सीमा और गंभीरता अभी तक ज्ञात नहीं है। हमलावर के खिलाफ गोली चलानी पड़ी। परिणामस्वरूप हमलावर भी घायल हो गया। मेडिवैक हेलीकॉप्टर सहित बचाव और आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर तैनात किया गया था।

Web Title: Stabbing in Germany Mannheim anti-Islam activist stabbed Video surfaced

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे