लाइव न्यूज़ :

टीका विरोधी प्रदर्शन के दौरान सेंट विंसेंट के प्रधानमंत्री घायल

By भाषा | Updated: August 6, 2021 21:42 IST

Open in App

सैन जुआन (प्यूर्तो रिको), छह अगस्त (एपी) पूर्वी कैरेबियाई द्वीप सेंट विंसेंट एवं ग्रेनाडाइन्स के प्रधानमंत्री राल्फ गोंसाल्वेस टीका विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी द्वारा फेंका गया पत्थर लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार देर रात यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार पत्थर लगने के बाद उनके सिर से तेजी से खून बहने लगा।

अधिकारियों ने कहा कि गोंसाल्वेस उस वक्त घायल हुए जब वह कार से बाहर निकलकर करीब 200 लोगों की भीड़ के बीच से संसद में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर रखा था।

प्रदर्शनकारी कोविड-19 से लड़ने के प्रस्तावित कदमों के खिलाफ विरोध जताने के लिये एकत्रित हुए थे। हालांकि गोंसाल्वेस स्पष्ट कर चुके हैं कि वह टीका लगवाना अनिवार्य नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला