लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के प्रधानमंत्री राजपक्षे ने सहयोग व मित्रता का हाथ बढ़ने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की

By भाषा | Updated: September 26, 2020 20:57 IST

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता के दौरान की गई टिप्पणियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिंदा राजपक्षे ने कहा, “भले ही हम आमने-सामने बैठकर बात नहीं कर रहे हों लेकिन हमारी ऐतिहासिक दोस्ती में बढ़ोतरी जारी रहेगी।”महिंदा राजपक्षे ने कहा कि दक्षेस के नेता के तौर पर भारत ने क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में नेतृत्व किया है।

कोलंबो: श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने शनिवार को कोविड-19 महामारी से निपटने समेत कई क्षेत्रों में अपने देश की मदद एवं सहयोग के लिये अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की तारीफ की। दोनों देशों के बीच “बेहद सफल” डिजिटल शिखर वार्ता के दौरान “मजबूत” द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी।

राजपक्षे के कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता के दौरान की गई टिप्पणियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की गई। राजपक्षे ने कहा, “इस शिखर वार्ता में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिये मैं आपका शुक्रगुजार हूं। मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद यह मेरी आपके साथ पहली बैठक है।”

राजपक्षे ने कहा, “भले ही हम आमने-सामने बैठकर बात नहीं कर रहे हों लेकिन हमारी ऐतिहासिक दोस्ती में बढ़ोतरी जारी रहेगी।” उन्होंने कहा कि दक्षेस के नेता के तौर पर भारत ने क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में नेतृत्व किया है।

उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने आज बेहद सफल डिजिटल शिखर वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हम दोनों ने दिपक्षीय संवाद को हमारे दोनों देशों के सदियों पुराने मजबूत रिश्तों को और मजबूती देने के लिये जारी रखने पर सहमति जताई।”

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष को बताया कि उन्हें लगातार दो चुनावों में व्यापक जनादेश मिला है। उन्होंने कहा, “हम व्यापक जनादेश के मिलने से खुश हैं और मैं आपको यह आश्वस्त करना चाहूंगा कि हम इस जनादेश का इस्तेमाल करेंगे और ऐसी स्थितियां बनाएंगे जहां सभी समुदाय साथ-साथ रह सकें।”  

टॅग्स :श्रीलंकाइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?