लाइव न्यूज़ :

सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना ने लगाई 10 दिन की इमरजेंसी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 6, 2018 17:16 IST

सरकार ने हिंसा की कड़ी निंदा की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। 

Open in App

कोलंबो, 6 मार्च। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने मंगलवार को कैंडी जिले में सांप्रदायिक संघर्षों के शुरू होने के बाद 10 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की। राष्ट्रीय संवाद मंत्री मानो गणेशन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि मंगलवार सुबह कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। गणेशन ने कहा कि आपातकाल सिरिसेना को पूरे देश में सशस्त्र बलों को तैनात करने की शक्ति प्रदान करेगा। 

हाल ही में द्वीप देश में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में भीड़ ने सोमवार रात को सड़कों पर निकलकर घरों और दुकानों में आग लगा दी जिसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस ने जिले के कई हिस्सों में दोबारा से कर्फ्यू लागू कर दिया। सरकार ने हिंसा की कड़ी निंदा की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। 

22 फरवरी को दो वाहनों के बीच की घटना में लोगों के समूह द्वारा एक 41 वर्षीय व्यक्ति की पिटाई की गई थी। इस व्यक्ति की बाद में अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद रविवार रात को शहर के डिगाना इलाके में झड़प शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक, अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :श्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल