लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने 2019 के बम धमाके के दोषियों के खिलाफ कार्ररवाई का वादा दिया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:02 IST

Open in App

कोलंबो, चार फरवरी (एपी) श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2019 में ईस्टर पर हुए बम हमलों की जांच करने वाले आयोग ने अपनी अंतिम रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है और वह 260 से अधिक लोगों की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाकर रहेंगे।

राजपक्षे ने यह नहीं बताया कि रिपोर्ट में क्या बात कही गई है। उन्होंने केवल इतना कहा कि वह पहले ही आयोग की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दे चुके हैं।

राष्ट्रपति ने देश के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा, ''हम इस त्रासदी के जिम्मेदार हर व्यक्ति को सजा दिलाएंगे। हम इस देश में आतंकवाद को फिर से सिर नहीं उठाने देंगे।''

श्रीलंका में 21 अप्रैल 2019 को छह जगहों पर हुए सिलसिलेवार आत्मघाती बम हमलों के लिये इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले दो स्थानीय समूहों को जिम्मेदार माना जाता है। तीन होटलों और तीन गिरजाघरों में हुए इन धमाकों में 260 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा